Connect with us

News

Shiv Sandesh Yatra on the occasion of Maha Shivratri at Ambala Cantt, Haryana

Published

on

Additional Director General of Police, Bro.R.C.Mishra ji hoisted God Shiva’s flag and started the rally to give God Shiva’s message. Shiv Sandesh Yatra was organized on the occasion of Maha Shivratri at Ambala Cantt, Haryana by the Brahma Kumaris.
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा शिव संदेश यात्रा का सफल आयोजन, ADGP भ्राता आर सी मिश्रा जी ने शिव ध्वज लहराकर किया शुभारम्भ अम्बाला छावनी:
ब्रह्माकुमारीज़ के अम्बाला कैंट सेवाकेंद्र द्वारा परमात्मा शिव के अवतरण के यादगार पावन पर्व महाशिवरात्रि के निमित्त रविवार दि. 4 फरवरी को ‘शिव संदेश यात्रा’ का बहुत ही सफल और सुचारू रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर अम्बाला मंडल के  पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक ADGP भ्राता डॉ आर सी मिश्रा जी  ने परमपिता परमात्मा ज्योतिबिन्दु शिव का प्रतीक ध्वज फहराते हुए यात्रा का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अपनी शुभ कामनाएं देते हुए उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था के सेवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज विश्वभर में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था अपने कार्य का लोहा मनवा चुकी है। वर्तमान समाज में बढते हुए अपराध, दुःख एवम तनाव के बीच संस्था के भाई बहनें अपनी निःस्वार्थ सेवा से शांति स्थापन करने  का कार्य कर रहे हैं। इसलिए यूनाइटेड नेशन्स ने भी शांतिदूत के पुरस्कार से इन्हें नवाजा है। परमात्मा के साथ डायरेक्ट सम्बन्ध जोड़कर जीवन मे सकारात्मकता को अपनाने की जो शिक्षा इनके द्वारा मिलती है  उस आधार पर लाखों लोगों का जीवन बदला है। ऐसे लगता है मानो भगवान का कंट्रोल ब्रह्माकुमारीज़ के हाथों में हैं।शिव सन्देश यात्रा के सत्यम- शिवम-सुंदरम उद्देशय को सफलता की शुभ कामना देते हुए मिश्रा जी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्य का लाभ लेने की अपील की।
ब्रह्माकुमारीज सबज़ोन, अम्बाला कैंट की संचालिका बी. के कृष्णा बहनजी ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि सकारात्मक चिंतन की कला राजयोग और ईश्वरीय ज्ञान को समाज में प्रसारित कर मूल्यनिष्ठ एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण करना ही हमारा पवित्र उद्देश्य है।
इस अवसर पर यात्रियों को शुभकामनाएं देकर उनका उत्साह वर्धन करने के लिए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान भ्राता रोहित जैन, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य बहन नम्रता गौड़, सर्जन एम एम दत्ता, सीनियर एडवोकेट कमलेश गुप्ता, international artist  हरजीत सिंह पुरेवाल, अंजलि वधावन, तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तत्पश्चात सफेद वस्त्रधारी ब्रह्माकुमार भाई एवं बहने अपने दोपहिया वाहनों पर सवार हो सुभाष पार्क से प्रभु-प्रेम-पुरम कि तरफ अग्रेसर होते अलग अलग गलियोंसे होते दयाल बाग़ स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर पहुंचे जहाँ बैंड के साथ सभी का स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, निर्मल मेकैनिकल आदि ग्रुप्स द्वारा जगह जगह पर पुष्पों की वर्षा कर यात्रियों का स्वागत और सम्मान किया गया। महेश नगर और सदर बाजार पुलिस थाने के प्रबंधकों द्वारा पूरी पुलिस टीम ने इस यात्रा की व्यवस्था बनाये रखने में अमूल्य सहयोग प्रदान किया।

Continue Reading

Brahmakumaris Ambala

Stress Management and Meditation by Brahma Kumaris at Indian Army 2 Corps Ambala Cantt

Published

on

भारतीय सेना की महिलाओं के लिए आयोजित विशेष तीन दिवसीय प्रोग्राम में 350 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में तनाव मुक्ति, संबंधों में मधुरता, सकारात्मक चिंतन और राजयोग मेडिटेशन जैसे विषयों पर चर्चा की गई जिसे सभी ने बहुत ध्यान से सुना, सराहा और अपने जीवन में इनको अपनाने का संकल्प लिया।

Continue Reading

News

Yoga Day Celebration

Published

on

Yoga for Humanity

सोमवार 20 जून, 2022 को ब्रह्माकुमारीज दयाल बाग आश्रम में रोटरी क्लब के साथ मिलकर तथा मुख्य अतिथि डॉ देशबन्धु जी की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

 

 

 

Continue Reading

News

LiVE 15 May, 05.00pm, Webinar: International Day of Families 2020 at Brahma Kumaris Ambala Cantt

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Ambala Cantt