News
Shiv Sandesh Yatra on the occasion of Maha Shivratri at Ambala Cantt, Haryana

Additional Director General of Police, Bro.R.C.Mishra ji hoisted God Shiva’s flag and started the rally to give God Shiva’s message. Shiv Sandesh Yatra was organized on the occasion of Maha Shivratri at Ambala Cantt, Haryana by the Brahma Kumaris.
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा शिव संदेश यात्रा का सफल आयोजन, ADGP भ्राता आर सी मिश्रा जी ने शिव ध्वज लहराकर किया शुभारम्भ अम्बाला छावनी:
ब्रह्माकुमारीज़ के अम्बाला कैंट सेवाकेंद्र द्वारा परमात्मा शिव के अवतरण के यादगार पावन पर्व महाशिवरात्रि के निमित्त रविवार दि. 4 फरवरी को ‘शिव संदेश यात्रा’ का बहुत ही सफल और सुचारू रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर अम्बाला मंडल के पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक ADGP भ्राता डॉ आर सी मिश्रा जी ने परमपिता परमात्मा ज्योतिबिन्दु शिव का प्रतीक ध्वज फहराते हुए यात्रा का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अपनी शुभ कामनाएं देते हुए उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था के सेवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज विश्वभर में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था अपने कार्य का लोहा मनवा चुकी है। वर्तमान समाज में बढते हुए अपराध, दुःख एवम तनाव के बीच संस्था के भाई बहनें अपनी निःस्वार्थ सेवा से शांति स्थापन करने का कार्य कर रहे हैं। इसलिए यूनाइटेड नेशन्स ने भी शांतिदूत के पुरस्कार से इन्हें नवाजा है। परमात्मा के साथ डायरेक्ट सम्बन्ध जोड़कर जीवन मे सकारात्मकता को अपनाने की जो शिक्षा इनके द्वारा मिलती है उस आधार पर लाखों लोगों का जीवन बदला है। ऐसे लगता है मानो भगवान का कंट्रोल ब्रह्माकुमारीज़ के हाथों में हैं।शिव सन्देश यात्रा के सत्यम- शिवम-सुंदरम उद्देशय को सफलता की शुभ कामना देते हुए मिश्रा जी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्य का लाभ लेने की अपील की।
ब्रह्माकुमारीज सबज़ोन, अम्बाला कैंट की संचालिका बी. के कृष्णा बहनजी ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि सकारात्मक चिंतन की कला राजयोग और ईश्वरीय ज्ञान को समाज में प्रसारित कर मूल्यनिष्ठ एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण करना ही हमारा पवित्र उद्देश्य है।
इस अवसर पर यात्रियों को शुभकामनाएं देकर उनका उत्साह वर्धन करने के लिए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान भ्राता रोहित जैन, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य बहन नम्रता गौड़, सर्जन एम एम दत्ता, सीनियर एडवोकेट कमलेश गुप्ता, international artist हरजीत सिंह पुरेवाल, अंजलि वधावन, तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तत्पश्चात सफेद वस्त्रधारी ब्रह्माकुमार भाई एवं बहने अपने दोपहिया वाहनों पर सवार हो सुभाष पार्क से प्रभु-प्रेम-पुरम कि तरफ अग्रेसर होते अलग अलग गलियोंसे होते दयाल बाग़ स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर पहुंचे जहाँ बैंड के साथ सभी का स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, निर्मल मेकैनिकल आदि ग्रुप्स द्वारा जगह जगह पर पुष्पों की वर्षा कर यात्रियों का स्वागत और सम्मान किया गया। महेश नगर और सदर बाजार पुलिस थाने के प्रबंधकों द्वारा पूरी पुलिस टीम ने इस यात्रा की व्यवस्था बनाये रखने में अमूल्य सहयोग प्रदान किया।
Continue Reading
Brahmakumaris Ambala
अंबाला कैंट में “मेरा देश मेरी शान” साईकल रैली का आयोजन

मेरा देश मेरी शान* साइकिल यात्रा का सकुशल आयोजन ब्रह्मा कुमारीज दयाल बाग, अंबाला छावनी द्वारा किया गया। इस रैली को अंबाला में मौजूद 5 ऐतिहासिक महत्व और भारतीय विरासत के सूचक स्मारकों के आगे से गुजारा गया।
यह साइकिल रैली राष्ट्रीय एकता, स्वस्थ जीवन शैली तथा विरासत के महत्व का संदेश लेकर बेहडे वाला पीर, श्याम नगर गुरुद्वारा के पीछे से निकलकर, रानी का तलाब प्राचीन शिव मंदिर, पटेल पार्क, खड़गा हेरिटेज पार्क, कैंटोनमेंट बोर्ड पार्क तोपखाना होते हुए पंजोखड़ा साहिब गुरुद्वारा तक पहुंची, जहां पर रैली का स्वागत अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता, राष्ट्रीय संयोजक साइन्टिस्ट इंजिनीयर्स विंग, ब्रह्मकुमारीज माउंट आबू राजस्थान राजयोगी ब्रह्माकुमार भ्राता भारत भूषण जी ने राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बहनों संग किया।
भ्राता जी ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा साइकिलिंग आज के समय अनुसार का बहुत विशेष साधन है। लेकिन आज इसको चलाने वालों की संख्या में बहुत कटौती हुई है। साइकिल हमें शिक्षा देती है हमें अपने जीवन में कभी भी संतुलन नहीं खोना चाहिए। जैसे विज्ञान के साथ आध्यात्मिकता का संतुलन, लव के साथ लॉ का संतुलन, शारीरिक एवं मानसिक संतुलन
आदि। उन्होंने कहा हमें अपने जीवन में ‘4 पी’ पॉपुलेशन, पॉवर्टी, पॉल्यूशन और प्लास्टिक से संभाल रखनी है।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैली बहन ने शिपिंग, एविएशन एवं टूरिज्म प्रभाग द्वारा आयोजित सेवाओं का संक्षिप्त ब्यौरा दिया।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने राजयोग का अनुभव करवाया और परमात्मा से शक्तियां प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन नियमित राजयोग अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस साइकिल यात्रा में 10 साल लेकर 75 की उम्र के लोगों ने भाग लिया। इस रैली में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को सर्टिफिकेट और उपहार से सम्मानित किया गया।
श्री गुरु हरिकृष्ण खालसा कालेज के प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह जी ने कार्यक्रम के आयोजन एवं सभी प्रतिभागियों को उनके महाविद्यालय में सम्मानित करने के लिए ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा इन ब्रह्माकुमारी बहनों के आगमन से हमारा महाविद्यालय और भी ज़्यादा पवित्र हो गया है।
इस रैली में INTACH के कर्नल आर डी सिंह, उप निरीक्षक ज्ञान चंद एवं विनोद कुमार थाना पंजोखरा, नगर परिषद के पार्षद श्याम सुंदर अरोरा, अंबाला साइकिल क्लब के साइक्लिस्ट मंजीत और जसबीर, उप प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी सहित अन्य हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता एवं प्रेरक वक्ता राकेश मेहता द्वारा किया गया।
Brahmakumaris Ambala
Stress Management and Meditation by Brahma Kumaris at Indian Army 2 Corps Ambala Cantt

भारतीय सेना की महिलाओं के लिए आयोजित विशेष तीन दिवसीय प्रोग्राम में 350 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में तनाव मुक्ति, संबंधों में मधुरता, सकारात्मक चिंतन और राजयोग मेडिटेशन जैसे विषयों पर चर्चा की गई जिसे सभी ने बहुत ध्यान से सुना, सराहा और अपने जीवन में इनको अपनाने का संकल्प लिया।
News
Yoga Day Celebration

सोमवार 20 जून, 2022 को ब्रह्माकुमारीज दयाल बाग आश्रम में रोटरी क्लब के साथ मिलकर तथा मुख्य अतिथि डॉ देशबन्धु जी की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
-
Brahmakumaris Ambala3 years ago
तीन लोक+त्रिमूर्ति
-
News6 years ago
Ambala Cantt :Special talk on *Positive lifestyle* by Bk Preeti
-
News6 years ago
Rakhi tied to Mahamandaleshwar & other VIPs in Ambala Cantt
-
Brahmakumaris Ambala3 years ago
अगर भगवान है तो शैतान भी है!
-
Brahmakumaris Ambala3 years ago
धर्म और अध्यात्म
-
Brahmakumaris Ambala3 years ago
शास्त्रो में वर्णित आकाश वाणियों का सत्य अर्थ
-
Brahmakumaris Ambala3 years ago
Who am I?
-
Brahmakumaris Ambala3 years ago
Azadi ke Amrit Mahotsav se Swarnim Bharat ki Ore