News
Mothers’ Day Celebration at Ambala Cantt.
ब्रह्माकुमारीज अम्बाला कैंट द्वारा ‘प्रेम की जादुई शक्ति’ सेमिनार का सफल आयोजन
ब्रह्माकुमारीज की अम्बाला कैंट शाखा में अन्तराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में “प्रेम की जादुई शक्ति“ विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया|
“ऊपर जिसका अंत नही उसे आसमां कहते है धरती पर जिसके प्यार का अंत नही उसे मां कहते हैं|”
प्रेम पत्थर को भी पिघला देता है | प्रेम की शक्ति किसी के भी जीवन को परिवर्तन कर सकती हैं उक्त विचार रखते हुए ब्रह्माकुमारी शैली बहन ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कहा कि आज के दौर में मनुष्य ने प्रेम का विकृत रूप बना दिया है जिसके कारण सामाजिक बुराइया बढ़ती जा रही है और मनुष्य का जीवन निराशमय होता जा रहा है| आज प्रेम जो एक शक्ति है, आत्मा का वास्तविक गुण है उसे एक कमजोरी बनाकर इन्सान आंतरिक रूप से खोखला होता जा रहा है | मनुष्य स्वयं से व प्रेम के सागर परम मां (परमात्मा) से सच्चा प्रेम भरा नाता जोड़कर इस शुद्ध प्रेम की शक्ति से स्वयम को भरपूर कर सकते है| इस अवसर पर राजयोग की सुंदर अनुभूति भी करवाई |
अम्बाला सबज़ोन की संचालिका राजयोगिनी कृष्णा दीदी जी ने सभा को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आज कलियुग के दौरान हर माता को आध्यात्मिक रूप से सशक्त होने की आवश्यकता हैं तभी हर नर नारायण व नारी लक्ष्मी बन इस सृष्टि को स्वर्ग बना सकते है|
कार्यक्रम में उपस्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य बहन नम्रता गौड़ ने कहा कि ईश्वर हर जगह नही हो सकते इसलिए उन्होंने मां को बनाया| आजकल की पीढ़ी ने स्वार्थ वश सम्बन्ध रख इसे एक दिवस के रूप में सीमित कर दिया है |
इनर व्हील क्लब की प्रधान बहन नीना मल्होत्रा ने कहा कि माता ही गुरु है जो बच्चों में हर प्रकार के संस्कार का निर्माण करती है| वर्तमान समय नैतिक मूल्यों का पतन हर वर्ग में दिखाई दे रहा है | अत: उन्होंने माताओ से लव के साथ लॉ को अपनाने की अपील की|
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के प्रधान भ्राता आर. के शर्मा, एल्डर्स फॉर्म के प्रधान प्राण नाथ शर्मा, उद्योगपति बहन सुमन अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा से बहन कंचन, समाजसेवी चमन शर्मा, भारतीय सेना के ऑफिसर्स तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में जनसाधारण भी उपस्थित रहे|
सभी अतिथियों का स्वागत कुमारी जयंतिका ने सुन्दर नृत्य से किया| एस. एम अगरवाल तथा आरती त्यागी ने मधुर गीतों से सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया| मंच संचालन बी.के प्रीति बहन ने किया |
Brahmakumaris Ambala
अंबाला कैंट में “मेरा देश मेरी शान” साईकल रैली का आयोजन
Brahmakumaris Ambala
Stress Management and Meditation by Brahma Kumaris at Indian Army 2 Corps Ambala Cantt
भारतीय सेना की महिलाओं के लिए आयोजित विशेष तीन दिवसीय प्रोग्राम में 350 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में तनाव मुक्ति, संबंधों में मधुरता, सकारात्मक चिंतन और राजयोग मेडिटेशन जैसे विषयों पर चर्चा की गई जिसे सभी ने बहुत ध्यान से सुना, सराहा और अपने जीवन में इनको अपनाने का संकल्प लिया।
News
Yoga Day Celebration
सोमवार 20 जून, 2022 को ब्रह्माकुमारीज दयाल बाग आश्रम में रोटरी क्लब के साथ मिलकर तथा मुख्य अतिथि डॉ देशबन्धु जी की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
-
Brahmakumaris Ambala4 years agoतीन लोक+त्रिमूर्ति
-
News7 years agoAmbala Cantt :Special talk on *Positive lifestyle* by Bk Preeti
-
News6 years agoRakhi tied to Mahamandaleshwar & other VIPs in Ambala Cantt
-
Brahmakumaris Ambala4 years agoअगर भगवान है तो शैतान भी है!
-
Brahmakumaris Ambala4 years agoधर्म और अध्यात्म
-
Brahmakumaris Ambala4 years agoशास्त्रो में वर्णित आकाश वाणियों का सत्य अर्थ
-
Brahmakumaris Ambala4 years agoWho am I?
-
Brahmakumaris Ambala4 years agoAzadi ke Amrit Mahotsav se Swarnim Bharat ki Ore












